श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा के प्रधान कार्यालय गंगू शिवाला में गंगेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार।
समाज के गणमान्य पदाधिकारी रहे उपस्थित।
वाराणसी। गंगू शिवाला स्थित श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा के प्रधान कार्यालय में गंगेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार एवं पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभापति गुंजन कसेरा, महामंत्री मनोज सिंह कसेरा, मंत्री अशोक वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण कसेरा, उपसभापति अरुण कसेरा, मीडिया प्रभारी नवीन कसेरा, सह मीडिया प्रभारी सुमित कसेरा, पप्पू वर्मा, मनोज गुड्डू कसेरा, श्री रामनारायण कसेरा, चुनाव अधिकारी सन्तोष कसेरा, सागर कसेरा, कार्यालय मंत्री राजेश कसेरा, रवि कसेरा, राजकुमार कसेरा, आलोक कसेरा सहित संरक्षक, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

