म्यांमार दूतावास में ‘गौरव श्री सम्मान पुरस्कार’ एवं ‘एशियन इंडिया मीट 2026’ का भव्य आयोजन नई दिल्ली स्थित म्यांमार दूतावास में ‘मैत्री पीस फाउंडेशन’ की ओर से ‘गौरव श्री सम्मान पुरस्कार’ एवं ‘एशियन इंडिया मीट 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अर्पित सेठ द्वारा किया गया, जिसमें देश-विदेश के गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म्यांमार के राजदूत यू मो क्याव आंग रहे। उनके द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न…
Read MoreDay: April 1, 2026
Varanasi UP…वाराणसी में नशामुक्ति के लिए विशाल पदयात्रा: श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का संदेश – नशा मुक्त हो भारत देश’
वाराणसी में नशामुक्ति के लिए विशाल पदयात्रा: श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का संदेश – नशा मुक्त हो भारत देश’ वाराणसी। भगवती मानव कल्याण संगठन, शाखा-वाराणसी (उ.प्र.) द्वारा 4 अप्रैल 2026, शनिवार को एक विशाल नशामुक्त सद्भावना जनजागरण पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा का उद्देश्य वाराणसी को नशामुक्त बनाना और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। पदयात्रा का नेतृत्व श्री शक्तिपुत्र जी महाराज करेंगे, जिनका संदेश है – “नशा मुक्त हो भारत देश।” यह यात्रा प्रातः 11:00 बजे बी.एच.यू. सिंह द्वारा से प्रारंभ होकर रविन्द्रपुरी…
Read MoreVaranasi UP…नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत।
नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत। वाराणसी कम्पोजिट विद्यालय, दशाश्वमेध में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व से परिचित कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद इन्द्रेश सिंह द्वारा बच्चों को पुस्तकें वितरित की गयीं। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका आरती सिंह, सहायक अध्यापिका रेखा श्रीवास, श्वेता गुप्ता, अली इमाम, शगुफ्ता खातून, मंजर सिद्दीकी, किरण देवी, तबस्सुम बानो सहित बच्चों के अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।
Read MoreVaranasi UP… काशी में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया श्री हनुमान प्राकट्य उत्सव
काशी में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया श्री हनुमान प्राकट्य उत्सव। विश्व शांति हेतु हवन संपन्न। वाराणसी, पावन चैत शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर काशी में श्री हनुमान प्राकट्य उत्सव (जन्मोत्सव) बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर श्री बाला जी पैलेस में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभु सेवक दासानुदास संजय लोहिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन हुआ, जिसमें विश्व…
Read MoreVaranasi UP…तिब्बती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सी टी इ टी में लहराया परचम
तिब्बती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सी टी इ टी में लहराया परचम सारनाथ:केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के शिक्षक शिक्षण केंद्र (सी टी ई) के आठ विद्यार्थियों ने सी टी ई टी (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा- परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सफल विद्यार्थियों में तेनजिंग दोमा, तेनजिंग चोजांग, रिनचेन ग्यासेन, कोंचोक दोर्जे, स्टेंजिंग मिगमार, सोनम आंगमो, सेवांग चुस्किट सहित अन्य शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता में उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसे संस्थान के शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग ने और सुदृढ़ किया।…
Read MoreVaranasi UP..काशीपुरा में माँ विन्ध्यवासिनी श्रृंगार कार्यक्रम 2 अप्रैल को, भव्य कलश यात्रा निकलेगी।
काशीपुरा में माँ विन्ध्यवासिनी श्रृंगार कार्यक्रम 2 अप्रैल को, भव्य कलश यात्रा निकलेगी। वाराणसी। प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कसेरा समाज के माँ विन्ध्यवासिनी श्रृंगार समिति के तत्वावधान में दिनांक 02 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को काशीपुरा स्थित माँ विन्ध्यवासिनी का भव्य श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रात्रि 09:00 बजे माँ की बधावा यात्रा काशीपुरा से प्रारंभ होगी। कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें 108 महिलाएं अपने मस्तक पर कलश धारण कर शामिल होंगी। यह यात्रा काशीपुरा से प्रारंभ होकर सप्तसागर, बुलानाला,…
Read MoreVaranasi UP…वाराणसी फर्नीचर एवं फर्नीशिंग व्यापार मंडल की अनूठी पहल।
वाराणसी फर्नीचर एवं फर्नीशिंग व्यापार मंडल की अनूठी पहल। विश्व में तनाव काशी में उत्सव,होली-ईद मिलन बना एकता की पहचान। वाराणसी :- जहाँ एक ओर विश्व के 44 देश युद्ध की विभीषिका झेल रहे हैं वहीं धर्म की नगरी काशी में वाराणसी फर्नीचर एवं फर्नीशिंग व्यापार मंडल ने भाईचारे की एक नई इबारत लिखी है | शहर के इस प्रतिष्ठित सर्वाधिक सदस्यों वाले व्यापार मंडल ने ‘होली मिलन’ और ‘ईद मिलन’ का संयुक्त आयोजन कर पूरी दुनिया को शांति और सौहार्द का संदेश दिया | व्यापारियों ने होली की खुशियाँ…
Read MoreVaranasi UP…डायनेमिक इंग्लिश स्कूल में वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
डायनेमिक इंग्लिश स्कूल में वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न वाराणसी, संवाददाता: कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया क्षेत्र स्थित डायनेमिक इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ‘मिशन शक्ति’ के तहत जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह रहे। फुलवरिया चौकी इंचार्ज दीक्षा पांडे ने मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत बच्चों को सुरक्षा एवं जागरूकता के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर…
Read MoreVaranasi UP…भाविप का नया सत्र हुआ आरम्भ ।
भाविप का नया सत्र हुआ आरम्भ । भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा द्वारा आज आज दिनांक ०१ अप्रैल २०२६ दिन बुधवार तिथि चैत्र शुक्ल पूर्णिमा संवत् २०८३ को औपचारिक रूप से प्रारम्भ सत्र २६-२७ को प्रथम सेवा कार्य गो-सेवा के कार्यक्रम में परमपिता परमात्मा इन्द्र देव के फुहार रुपी आशीर्वाद से कार्यक्रम संयोजक (निवर्तमान सहकोषाध्यक्ष) सुनील अग्रहरि, प्रान्तीय महासचिव सचिन अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, विष्णु दयाल सेठ, यशोदा बरनवाल व अध्यक्ष रवि प्रकाश…
Read MoreVaranasi UP…गणेशोत्सव समिति के मंत्री का निष्कासन, अवैध कार्यकारिणी गठन पर विवाद।
गणेशोत्सव समिति के मंत्री का निष्कासन, अवैध कार्यकारिणी गठन पर विवाद। वाराणसी संस्था के मंत्री मुरलीधर गणेश पटवर्धन द्वारा संस्था के संविधान के विरुद्ध किए गए कार्यों के चलते साधारण सभा ने उन्हें निष्कासित करने का निर्णय लिया है। संस्था की पंच समिति द्वारा दिनांक 28-03-2026 को आहूत साधारण सभा की बैठक में, आनन्द मानेकर की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से यह निर्णय पारित किया गया। इसके पश्चात, 29-03-2026 को श्री पटवर्धन द्वारा अपने निवास स्थान पर पुनः एक कथित साधारण सभा की बैठक आयोजित कर स्वघोषित चुनाव कराया गया एवं…
Read More