Varanasi UP… काशी में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया श्री हनुमान प्राकट्य उत्सव

काशी में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया श्री हनुमान प्राकट्य उत्सव।

विश्व शांति हेतु हवन संपन्न।

वाराणसी, पावन चैत शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर काशी में श्री हनुमान प्राकट्य उत्सव (जन्मोत्सव) बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर श्री बाला जी पैलेस में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रभु सेवक दासानुदास संजय लोहिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन हुआ, जिसमें विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय भावनाओं से गूंज उठा।
संजय लोहिया ने बताया कि श्री हनुमान जी अजर-अमर, अनंत शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। इसलिए इस दिन को “जयंती” नहीं बल्कि “जन्मोत्सव” अथवा “प्राकट्य उत्सव” के रूप में मनाना अधिक उचित है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ कर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का स्मरण किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts