डायनेमिक इंग्लिश स्कूल में वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

वाराणसी, संवाददाता:
कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया क्षेत्र स्थित डायनेमिक इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ‘मिशन शक्ति’ के तहत जागरूक भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह रहे। फुलवरिया चौकी इंचार्ज दीक्षा पांडे ने मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत बच्चों को सुरक्षा एवं जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ गीत पर छात्रा मोहिनी शर्मा के नृत्य ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया, जिस पर मुख्य अतिथि ने उन्हें ₹1000 का नगद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
मुख्य अतिथि शिवकांत मिश्रा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि छोटे से परिसर में विद्यार्थियों की अद्भुत क्षमता देखने को मिली। वहीं, आशीष सिंह ने विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रबंधक दिलीप श्रीवास्तव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन शबाना खातून और अलका तिवारी ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु पाल सहित दिनेश कुमार सिंह, संजय कुमार शर्मा, रेनू कुमारी, रूपा राजवीर, भरत जी, अंजली मौर्य, रीना त्रिपाठी, रागिनी पटेल, वंदना शर्मा, कंचन तिवारी, पूनम सिंह, अनु शर्मा, प्रतिमा राय, अनिल कुमार समेत समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राएं:
कक्षा 1: प्रथम – काव्य वर्मा, द्वितीय – भाग्यश्री, तृतीय – सिद्धि सिंह
कक्षा 2: प्रथम – आकाश सिंह, द्वितीय – करण सोनकर, तृतीय – नियति गुप्ता
कक्षा 3: प्रथम – अदिति पाल, द्वितीय – संस्कार मौर्य, तृतीय – संवी चौहान

