Varanasi UP…नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत।

नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत।

वाराणसी कम्पोजिट विद्यालय, दशाश्वमेध में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व से परिचित कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद इन्द्रेश सिंह द्वारा बच्चों को पुस्तकें वितरित की गयीं। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका आरती सिंह, सहायक अध्यापिका रेखा श्रीवास, श्वेता गुप्ता, अली इमाम, शगुफ्ता खातून, मंजर सिद्दीकी, किरण देवी, तबस्सुम बानो सहित बच्चों के अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।

Related posts