जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली ।बछरावां कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवती का शव नदी में उतराता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार भूपखेड़ा सुदौली गांव की रहने वाली युवती दो दिन पहले घर से लापता हुई थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
रविवार को ग्रामीणों ने नदी में शव देखकर पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है।

