Raybareli UP:दुकान पर बैठे युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली।हरचंदपुर थाना क्षेत्र के लखनापुर गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। दुकान पर बैठे युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित योगेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक और संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि 5 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था।

तभी 4 से 5 दबंग आए और दुकान के सामने दुकान रखने को लेकर कहासुनी में उसे बुरी तरह पीट दिया। दबंगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए झूठे मुकदमों में फंसाने की भी बात कही। पीड़ित का आरोप है कि घटना की शिकायत थाने में की गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यही कारण है कि वह अब उच्च अधिकारियों के पास न्याय की गुहार लगाने आया है।

स्थानीय समाजसेवी ने भी पीड़ित का पक्ष लिया और कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पीड़ित के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। अब देखना होगा कि उसे न्याय कब तक मिलता है।

Related posts