Raybareli UP :महीनो बाद सो के जागी एक्सईएन की सेना ने फाडा लंबा चौड़ा बिल

जब सारी दुनिया सो जाती हैं तो जेई की बारी हो जाती है

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

रायबरेली/डलमऊ – वैसे तो विद्युत विभाग की भद्द पिटवाने में डलमऊ के कटघर पावर हाउस के जिम्मेदारो समेत जेई को अब ऊर्जा मंत्री द्वारा गोल्ड मेडल दे ही देना चाहिए भीषण गर्मी में लगातार परेशान उपभोक्ताओ के साथ कटघर के विद्युत कर्मी लगातार लुका छुपी का खेल खेलते नजर आ रहे अघोषित विद्युत कटौती इस कदर चरम पर है कि कटघर पावरहाउस के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप की हालत ईद के चांद का जैसा हो गया मजाल है।

कि घोषित विद्युत कटौती के समय व्हाट्सएप के ऑफिशियल ग्रुप में एक सूचना तक डाल दे ताकि अधिकांशिता लोगो में पैनिक की स्थितियां ना बने लगातार उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है उपभोक्ताओं का कहना है की लगातार अघोषित विद्युत कटौती की जाती है और पावर हाउस का ऑफिशियल नंबर बंद रखा जाता है ऐसा ही बताया जाता है ।

कि लंबे समय से लेकर बीते कल भी लगातार ऐसा सिलसिला जारी रहा जहां रात 12:30 व 3:30 के बीच भीषड गर्मी में करीब 2 घंटे लगातार अघोषित विद्युत व्यवस्था बाधित रही। देर कटघर पावर हाउस के जिम्मेदारो द्वारा उपभोक्ताओं के साथ इस कदर लुका छुपी का खेल से उपभोक्ता में विद्युत कर्मियों के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त रहता है।

 सो के जागे विद्युत कर्मियों ने भारी भरकंप बिल फाडकर उपभोक्ताओं के उड़ा दिए तोते

रायबरेली/डलमऊ – जब विभाग के जिम्मेदार ही अपने विभाग से गद्दारी करने पर आमादा हो जाए तो विभाग को सिर्फ नुकसान ही नहीं बल्कि उपभोक्ताओं को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है ऐसा ही बीते दिनों करीब चार से पांच महीने के बाद एक्सईएन की रीडर रूपी सेना गांव पहुंचती है और मीटर की फोटो खींचकर भारी भरकम विद्युत बिल उपभोक्ताओं को पकड़ा देती हैं ।

वहीं उपभोक्ताओं के पैरों तले से जमीन खिसक जाती है की हर महीने बिल जमा करने के बावजूद किसी का बिल 1500 तो किसी का 5000 पार कर गया वही ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है विद्युत विभाग की ऐसी घटिया कार्यशैली के चलते अचानक इतना बिल से उनको भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है।

Related posts