जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली।शहर के रतापुर चमेला भवन वार्ड नंबर 17 में गंदगी और जलभराव की समस्या ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। मोहल्ले में सालों से जमा पानी अब काला पड़ चुका है और पूरे इलाके में जहरीली बदबू फैल रही है। मोहल्लावासियों का कहना है कि इस गंदे पानी से डेंगू, मलेरिया और संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। रोजाना बच्चे और बुजुर्ग फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। यहां तक कि बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है।स्थानीय लोगों का आरोप है ।
कि नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मोहल्लावासियों का कहना है कि अधिकारी केवल फोटो खिंचवाने और बैठकों में बयान देने तक सीमित हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा।नाराज नागरिकों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे पालिका कार्यालय का घेराव करेंगे।
और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। लोगों ने कहा कि अगर किसी की बीमारी या मौत इस गंदगी के कारण होती है तो इसका जिम्मेदार नगर पालिका प्रशासन होगा।

