Raybareli UP:रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में गौकशी के 11 आरोपी गिरफ्तार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

रायबरेली पुलिस ने महज़ 12 घंटे के भीतर गौकशी के 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कल जहां ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, वहीं आज पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर आठ और आरोपियों को दबोच लिया। मामला भदोखर थाना क्षेत्र के बेलाखारा गांव का है, जहां बीती रात ग्रामीणों ने जंगल में गौकशी करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था।

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और दिनभर छापेमारी कर आठ और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आयशा, इकरा, इंतज़ार, मुश्ताक, शाहिद, सुलेमान, सुल्तान, सलमान, पप्पू, मज्जन और शहज़ादे के नाम शामिल हैं। सभी के खिलाफ गौ वध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts