Raybareli UP: 1380 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार 

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

गदागंज रायबरेली। अवैध मादक पदार्थ/ द्रव्यों की विक्री /तस्करी के विरुद्ध कृत्य कार्यवाही के अंतर्गत थाना गदागंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रविंद्र कुमार पुत्र संतलाल निवासी ग्राम सुट्ठा हरदो थाना गदागंज जनपद रायबरेली को 1380 ग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र के गौरा गदागंज मार्ग ग्राम जयसिंह का पुरवा के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।

जिसके विरुद्ध स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 157/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त के पास बरामदगी के दौरान 1380 ग्राम अवैध गांजा, 6190 रुपए नगद एक अदद मोबाइल फोन, एक अदद इयरफोन बरामद हुआ है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, उप निरीक्षक गौरव कुमार, कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts