Amethi UP: सुरक्षा के दृष्टिगत संग्रामपुर पुलिस ने किया सड़कों पर मार्च 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में गश्त बढ़ा दी गई है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अमेठी पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर थाना संग्रामपुर प्रभारी अखिलेश सिंह ने अपनी टीम के साथ कालिकन चौराहा, विशेश्वरगंज बाजार, बड़गांव बाजार और शीतला गंज बाजार में पैदल मार्च किया। इस दौरान उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक बृजेश यादव, उपनिरीक्षक विनोद तिवारी, उपनिरीक्षक सुरेश यादव, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह सहित बहुत से पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शामिल रहे।

Related posts