धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। नवरात्र और दशहरा के पर्व पर शासन के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज अकेलवा चौराहा थाना फुरसतगंज क्षेत्र में स्थित फौजी ढाबा परिसर में राजबहादुर की पनीर के कारखाने से मिलावट के संदेह पर पनीर का नमूना वास्ते जांच नियमानुसार संग्रहित किया गया।
मौके पर विक्रेता के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत खाद्य पंजीकरण पाया गया। दूसरी कार्यवाही में अकेलवा चौराहा स्थित मोहम्मद इसराइल के किराने की दुकान से सेंधा नमक का नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया गया। विक्रेता मोहम्मद इसराइल के पास किराने की दुकान का खाद्य पंजीकरण पाया गया। दोनों सैंपलों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त कार्यवाही सहायक आयुक्त खाद्य सतीश शुक्ला के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर सिद्दीकी के द्वारा की गई।

