धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। राजकीय इंटर कॉलेज महाराजपुर पिंडोरिया जनपद अमेठी में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “नदियों का संरक्षण एवं स्वच्छता” विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल आनंद सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण अनिल कुमार मौर्य, रणजीत सिंह, अजीत प्रताप सिंह, मैडम अर्चिता राव एवं पवन कुमार यादव ने विद्यार्थियों को नदियों के महत्व, जल संरक्षण तथा स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिक्षकों ने कहा कि गंगा एवं अन्य नदियाँ हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार हैं। इनके प्रदूषण से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है बल्कि मानव जीवन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि वे जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
विद्यार्थियों ने पोस्टर, भाषण और नारे के माध्यम से नदी संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में जीआईसी पिंडोरिया परिवार ने संकल्प लिया कि वे समाज में नदी संरक्षण एवं स्वच्छता की जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

