Amethi UP: कसारा गौशाला और निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का बीडीओ आकांक्षा सिंह ने किया स्थलीय निरीक्षण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के संग्रामपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत कसारा में स्थित अस्थाई गौशाला एवं निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का स्थलीय सत्यापन शनिवार को खंड विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह के द्वारा किया गया। इस निरीक्षण में उनके साथ एडीओ पंचायत शशिकांत सिंह भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने सबसे पहले कसारा गौशाला का जायजा लिया। इस दौरान गौशाला में गोवंशों की स्थिति, चारे-पानी की व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। बीडीओ के निरीक्षण के दौरान पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा, पशु आहार और पानी उपलब्ध मिला तथा सभी गोवंश स्वस्थ्य मिले।

इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सामग्री और प्रगति की जानकारी ली। बीडीओ आकांक्षा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने और मानक के अनुरूप निर्माण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना और आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts