Raybareli UP: सेवा भारती का कन्या पूजन : सामाजिक समरसता का अनूठा संदेश

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली।मुंशीगंज क्षेत्र स्थित गढ़ी मुतवल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सेवा विभाग सेवा भारती द्वारा कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सैयद अख्तर हुसैन ने कन्याओं के चरण धोकर, आरती उतारी और चुनरी पहनकर पूरे विधि-विधान से पूजन किया। अख्तर हुसैन ने कहा कि “भारत विविधता में एकता की परंपरा वाला देश है। संघ के सेवा कार्य किसी धर्म-पंथ की सीमाओं में नहीं बंधे हैं।

संघ की राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना अद्भुत है। इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपरा निभाना नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना था कि हर कन्या देवी का स्वरूप है और सम्मान की अधिकारी है। सेवा भारती ने विशेष रूप से उन बस्तियों की बच्चियों को शामिल किया, जिन्हें अक्सर समाज उपेक्षित या निर्धन मानकर हाशिए पर धकेल देता है।

कार्यक्रम में जिला कार्यवाह अमित, सेवा प्रमुख गया प्रसाद शुक्ला, सुशील गुप्ता, सुरेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह पहल सामाजिक समरसता और सबके प्रति सेवा भाव का प्रेरक उदाहरण बनी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts