जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज ।रायबरेली।दुर्गा पूजा में आरती करने गए किशोर को पुजारी समेत तीन लोगों द्वारा पिटाई के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। कुसुढीसागरपुर गांव निवासी पवन कुमार पु तिवारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 30 सितंबर को गांव निवासी पुजारी हिमांशु पुत्र अंजनी कमार , मोहित पुत्र कंधैइया लाल व ऐलहना मजरे मोन निवासी रजनीश पुत्र अज्ञात निवासी ऐलहना मजरे मोन ने 30 सितंबर को रात करीब 11 बजे उसके लड़के प्रियांश जो दुर्गा पूजा मे आरती के लिए गया था के ऊपर जान लेवा हमला करते हुए धारदार हथियार से मारने लगे।
जिससे उसका लडका प्रियांश मौके पर बेहोश हो गया। प्रार्थी को इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि देखा कि प्रियांश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। जिसके बाद उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी है। इससे पूर्व मेभी विपक्षीगणों ने उसके लड़के को मारने का प्लान बनाया था।
और ‘मोहित के द्वारा उसके बेटे प्रियांश को बुलवाया गया था लेकिन प्रियांश उनके साथ नही गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने हिमांशु, मोहित व रजनीश के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए छानबीन कर रही है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि केस दर्ज किया गया है कार्रवाई की जाएगी।

