रामलीला समिति अध्यक्ष राजेश मसाला, सीडीओ और एसपी ने प्रभु श्रीराम की आरती-वंदन कर किया स्वागत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। नगर में देर रात भव्य भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश मसाला, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने प्रभु श्रीराम की आरती-वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उद्योगपति राजेश मसाला ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए 9 कन्याओं के विवाह हेतु ₹1.51 लाख प्रति कन्या की सहयोग राशि प्रदान की। वहीं राघव राम सेवा संस्थान की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं को कुल ₹13.59 लाख की सहायता राशि दी गई।
कार्यक्रम में सीडीओ, एसपी और राजेश मसाला ने सभी कन्याओं को चेक वितरित किए। इस दौरान राजेश मसाला ने कहा —
> “इन कन्याओं की शादी के दिन मैं पुनः स्वयं पहुँचकर उनका आशीर्वाद लूंगा।”
कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और देर रात तक “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा।

