Amethi UP: बारिश बनी आफत : सोनारी कनू गांव में घर पर गिरा पीपल का पेड़, बाल-बाल बचे परिजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर के ग्रामसभा सोनारी कनू में शुक्रवार की रात तेज बारिश के साथ ही आई आंधी ने कहर बरपाया।

गांव निवासी ब्रिजेन्द्र मिश्रा और रामचन्द्र विश्वकर्मा के घर पर अचानक एक विशाल काय पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे घर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पेड़ गिरने से घर की दीवारें टूट गईं, छत ध्वस्त हो गई और घरेलू सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ काफी पुराना और कमजोर हो चुका था, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मुआवज़े और मदद की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि गांव में पुराने और जर्जर पेड़ों की सूची बनाकर जल्द कटान कराया जाए ताकि भविष्य में किसी भी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

Related posts