Raybareli UP: महराजगंज में समाधान दिवस में 40 शिकायतें आईं: एडीएम की अध्यक्षता में 5 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

एडीएम अमृता सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और मौके पर जांच कर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज में एडीएम अमृता सिंह (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

एडीएम अमृता सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और मौके पर जांच कर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 17 राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जबकि पुलिस विभाग से 11, विकास विभाग से 1 और अन्य 11 प्रार्थना पत्र शामिल थे। महराजगंज कस्बे के लोगों ने शिकायत की कि कुछ स्थानों पर विद्युत पोल नहीं लगे हैं, जिससे अंधेरा रहता है और चोरी की आशंका बनी रहती है।

इस शिकायत पर एडीएम ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए भी संबंधित अधिकारियों को मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर एसडीएम गौतम सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, तहसीलदार मंजूला मिश्रा,

नायब तहसीलदार उमेश चंद्र त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, राजस्व निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी, अहमद, आबिद अली, लेखपाल राजीव मिश्र, सुनील यादव, संतोष पटेल सहित संबंधित थानों के उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

Related posts