जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
अमावा रायबरेली। अमावा ब्लाक बावन बुजुर्ग बल्ला में पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली के कक्षा 10 के कुल 67 विद्यार्थियों ने बैग लेस डे 1.6C के अंतर्गत दिनांक 03 अक्तूबर 2025 को लखनऊ का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थी विद्यालय से बस द्वारा रवाना हुए। सुबह-सुबह वे लखनऊ चिड़ियाघर पहुँचे, जहाँ उन्होंने विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों और पक्षियों का अवलोकन किया तथा उनके संरक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
अपराह्न में विद्यार्थियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क का भ्रमण किया और वहाँ की भव्य स्थापत्य कला, स्मारकों एवं डॉ. अंबेडकर की विचारधारा से प्रेरणा ली।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को लंच भी उपलब्ध कराया गया, जिससे यात्रा और अधिक आनंददायक रही।इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक/उपप्राचार्य विनीत कुमार पाठक, कार्यक्रम प्रभारी/समन्वयक मनोज कुमार पांडेय,सुनीत कुमार त्रिपाठी,विजय प्रकाश एवं शिक्षिका रीना रानी विद्यार्थियों के साथ रहे और उन्हें निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. यज्ञ नाथ मिश्रा ने विद्यालय प्रांगण से विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर बस से रवाना किया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। इससे उनमें प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति समझ, जागरूकता और उत्साह का विकास हुआ।

