Amethi UP: मिसरौली मे चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठें दिवस पर उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र के मिसरौली माफी मे चल रही श्रीमद्भागवत के छठें दिन की कथा के माध्यम से कथा मर्मज्ञ आचार्य डॉ राम कृपाल त्रिपाठी जी ने बताया कि प्रेम केवल मा करती है, प्रेम ईश्वर करता है, बाकी जीवन स्वार्थ का है। भगवान जिसका हाथ पकड़ते हैं तो छोड़ते नहीं फिर वह चाहे पूतना ही क्यों न हो। द्रोपदी ने प्रेम से पुकारा, गज ने प्रेम से पुकारा तो भगवान ने बिना विलंब किए सहायता की।

महराज जी ने जीवन के बंधनों के बारे में बताया। पूतना को उसके बंधनों से मुक्त किया। महराज जी ने धर्म अधर्म के रहस्य को समझाया।धर्म के विरोध का नाम अधर्म है जैसे कोई व्यक्ति पानी पिला रहा है तो धर्म कर रहा लेकिन कोई दूसरा आकर पानी पिलाने वाले के पात्र को ही फोड़ दे तो उसने अधर्म किया। सुर असुर की संज्ञा भी ऐसे ही है जो देव कर्म का विरोधी है वही असुर है। कथा के माध्यम से जीवन में भक्ति को कृष्ण की बाल लीलाओं से वृंदावन की यात्रा तक दर्शन कराया गया।

गोपियां कृष्ण की भक्ति के प्रेम में हैं। व्यक्ति में राग और द्वेष मधु कैटव की तरह है।कान में सुनने के दो तरीके हैं गुण को सुनना राग है दुर्गुण को सुनना दोष है।। ईश्वर जीवन में समता प्रदान करता है। वह मनुष्य को जन्म मृत्यु के चक्कर से मुक्त करता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम मे मुख्य यजमान पंडित गायत्री प्रसाद उपाध्याय पत्नी उमा देवी उपाध्याय और

पूर्व प्राचार्य डाॅ त्रिवेणी प्रसाद सिंह, प्रभाकर उपाध्याय, नितिन, अशोक कुमार तिवारी, पूर्व बीडीसी बलदेव,पूर्व प्रधान सन्त प्रसाद तिवारी,प्रधान करूणेश शुक्ल,पूर्व प्रधान बिजय कुमार मिश्र,

पूर्व प्रधान घनश्याम शुक्ल,पूर्व प्राचार्य चन्द्रशेखर पाण्डेय, लालता प्रसाद मिश्र उर्फ गाड,भगवत आचार्य पंडित जय प्रकाश तिवारी,पूर्व प्रमुख शम्भू नाथ पाण्डेय,बिबेक कुमार तिवारी,पूर्व प्रधान कृष्ण मोहन त्रिपाठी,भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय,रणञ्जय इण्टर कालेज ठेंगहा प्रधानाचार्य जय प्रकाश दूबे,दिनेश कुमार शुक्ल,पंडित डाॅ केसरी तिवारी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल

, गणेश प्रसाद कसौधन,डाॅ रमेश कुमार शुक्ल,राजकुमार पाण्डेय,पदुमनाथ मिश्र,राघवेन्द्र सिंह, सियाराम मिश्र, यज्ञनारायण उपाध्याय, प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय उर्फ रज्जू उपाध्याय, राघवेन्द्र सिंह, बिबेक कुमार मिश्र, घनश्याम शुक्ल, पूर्व प्रधान राम सुमेर गुप्ता,बीरेन्द्र कुमार तिवारी,बब्लू उपाध्याय, त्रियुगी नारायण तिवारी, दिवाकर पाण्डेय,सियाराम मिश्र

सहित हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Related posts