Barabanki UP: मंज़र बने नोडल अधिकारी, वक्फ खोरो में मंचा हड़कंप

शिया समुदाय में खुशी की लहर, हुसैनी टाइगर संस्थापक शमिल, मौलाना रज़ा, इब्ने अब्बास, सादिक, सिकन्दर ने दी बधाई

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी। यूपी सेंट्रल ने शिया वक्फ बोर्ड ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर बहुत बड़ा फेर बदल करते हुवे जनपद बाराबंकी में सरवर अली रिज़वी को नोडल अधिकारी पद से हटाकर जनपद के तेजतर्रार व ईमानदार छवि वाले कर्बला सिविल लाइन वक्फ बड़ेल कर्बला के नायाब मुतवल्ली सय्यद मंज़र अब्बास रिज़वी को नोडल अधिकारी बनाये जाने को लेकर बाराबंकी की शिया समुदाए में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मंज़र अब्बास को नोडल अधिकारी बनाये जाने की जैसे ही ये सूचना मिली मिली तो शिया मुस्लिमो ने मंज़र अब्बास को बधाई देने का तांता लग गया।

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड (817, इंदिरा भवन, अशोक मार्ग, लखनऊ) ने वक्फ सम्पत्तियों के डिजिटलीकरण और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उम्मीद पोर्टल (उम्मीद), 2025 पर सम्पत्तियों का विवरण अपलोड कराने के लिए जनपद-वार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति में बड़ा फेरबदल किया गया।

शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के चेंयरमैंन जनाब अली ज़ैदी ने बाराबंकी जनपद के लिए सरवर अली रिज़वी क़ा नाम हटा क़र सय्यद मंज़र अब्बास रिज़वी को (उम्मीद नोडल अधिकारी बाराबंकी) की ज़िम्मेदारी सौपी। इस अवसर पर इमामे जुमा मौलाना मोहम्मद रज़ा रिज़वी ज़ैदपुरी ने आफताब-ए शरीयत मौलाना सय्यद कल्बे जव्वाद और उत्तर प्रदेश शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के चेंयरमैंन जनाब अली ज़ैदी और मुख्य कार्यपालक जीशान हैदर का दिल से शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड द्वारा उम्मीद नोडल अधिकारी में बड़ा फेर बदल किया और मंज़र अब्बास जो एक बहुत ही बेहतरीन शख्सियत और शहर में होने वाले मजहबी प्रोग्रामो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। हुसैनी टाइगर के संस्थापक शमिल शमशी ने मंज़र अब्बास को उम्मीद नोडल अधिकारी बनने पर मुबारकबाद दी है और कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बड़ी ईमानदारी के साथ काम करेंगे और वक्फ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड करने का काम करेंगे।

वक्फ बड़ेल कर्बला के पेश ईमाम मौलाना हिलाल अब्बास ने भी मुबारकबाद देते हुवे कहा कि यूपी शिया वक्फ बोर्ड द्वारा मंज़र अब्बास को बड़ी ज़िम्मेदारी दी है उनका ये निर्णय बहुत ही अच्छा है कि सही आदमी को उम्मीद नोडल अधिकारी बनाया है। मैं चेयरमैन अली ज़ैदी साहब का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हुँ। मौलाना कुमैल अब्बास ने भी यूपी शिया वक्फ बोर्ड का शुक्रिया अदा करते हुवे कहा कि यूपी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा कर्बला नायब मुतवल्ली मंज़र अब्बास को उम्मीद नोडल अधिकारी बनाये जाने को लेकर वक्फ सम्पति को खुर्द बुर्द होने से बच सकता है।

अब वक्फ खोरो की खैर नही। इस सम्बंध में मंज़र अब्बास नें बातचीत मे कहा की वो चेयरमेन साहब के बहुत आभारी है जो इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी के लायक हमको समझा। श्री अब्बास ने आगे कहा कि मैं वक्फ चेयरमैन अली ज़ैदी और मुख्य कार्यपालक जीशान हैदर को यकीन दिलाता हूँ कि मैं पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा और वक्फ को बचाएंगे।

इस मौके पर दुर्गापुरी वार्ड के सभासद सादिक हुसैन, भाजपा नेता कासिम राजा, काग्रेस नेता सिकंदर अब्बास रिज़वी, सरफ़राज़ मेंहदी,इमरान रिज़वी, गुलफाम आब्दी,अधिवक्ता मोहम्मद अब्बास ज़ैदी, पूर्व मुतवल्ली मज़ाहिर हुसैन रिज़वी, शिक्षक नदीम रिज़वी,सिबतैन आब्दी, आफाक रिज़वी उर्फ असद, अजमल किन्तुरी, आरिज़ ज़ैदी, फ़िरोज़ हैदर (भूट्टू)अली मियां, आदि लोगो ने मंज़र अब्बास को बधाई देते हुवे मुँह मीठा कराया।

Related posts