Amethi UP : सपा जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा धूमधाम से मनाई गई गुरू नानक जंयती।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। जिला कार्यालय गौरीगंज में सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरु नानक जयंती मनाई गई।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने गुरु नानक जी की फोटो पर पुष्प माला चढ़ाकर सपा कार्यकर्ताओं ने गुरू नानक जयंती को धूमधाम से मनाया।

सपा जिला अध्यक्ष ने बताया की गुरु नानक जी का कहना था कि ईश्वर एक है सदैव ईश्वर की आराधना करनी चाहिए, जो व्यक्ति ईश्वर भक्ति में लीन होता है परमात्मा सदैव उसकी रक्षा करता है।

उन्होंने कहा कि ईमानदारी और मेहनत से जीवन यापन करो यही सच्ची उपासना है सदा खुश रहो किसी के बारे में गलत मत सोचो सदा ईश्वर से अपनी गलतियों के बारे में क्षमा प्रार्थना करो।

इस कार्यक्रम में दीपू तिवारी, मुकेश वर्मा, मनीष यादव, सीपी यादव, बहराइच यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts