Amethi UP : महिला ने अपने आपको लेखपाल बताने वाले लोगों पर जबरन जमीन कब्जा करने व डराने धमकाने का लगाया आरोप।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को थाना संग्रामपुर में क्षेत्र के ग्राम सभा छाछा निवासी आशा देवी पत्नी विश्राम कोरी ने लिखित तहरीर दी की बीते मंगलवार को शाम करीब 5 बजे राजबहादुर, भोला और दो अज्ञात लोग डब्बू तिवारी के साथ आये और हमारे खेत में मेड़बन्दी का प्रयास करने लगे। और उन लोगों ने अपने आपको लेखपाल बताया।

जिसके बाद मेरी बेटी उन लोगों का वीडियो बनाने लगी, वीडियो बनने के डर से उन्होंने सहरंगई से मोबाइल छीन कर बने वीडियो को डिलीट कर दिया और डांटते – धमकाते चले गये। जब जानकारी ली गई तो पता चला कि वै लोग फर्जी लेखपाल ‌थे।

पीड़िता ने बताया कि बीते 20 वर्षों से उस खेत पर हम जुताई बुआई कर रहे हैं। कुछ दिनो पहले ये लोग हमें परेशान किये तो हम न्यायालय की शरण में चले गए जिसका मुकदमा चल रहा है।

थाना संग्रामपुर प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है राजस्व का मामला होने के कारण राजस्व टीम से जानकारी ली जा रही है।

वही वर्तमान लेखपाल ने बताया कि जमीन न्यायालय में विचाराधीन है।

Related posts