Sitapur Uttar Pradesh: खोए हुए दो मोबाइल फोन पुलिस ने उनके मालिकों को किया सुपुर्द

धारा लक्ष्य समाचार सैय्यद जावेद क़ासिम

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपदीय पुलिस को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग एवं खोए हुए या लावारिस स्थिति में मिलने वाले समानों को उनके स्वामियों का पता लगाकर सकुशल सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात अमर सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने आज 06 नवम्बर 2025 को दो गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द किया।

बरामद मोबाइलों में एक सैमसंग गैलेक्सी (कीमत लगभग ₹16,000) तथा दूसरा लावा फोन (कीमत लगभग ₹13,000) शामिल था, जिन्हें CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैक कर पुलिस ने उनके स्वामियों — दयाराम निवासी फिरोजपुर थाना कोतवाली देहात तथा जवाहर निवासी बरगांवा थाना पिसांवा सीतापुर — को सुपुर्द किया।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर दोनों मोबाइल स्वामियों ने सीतापुर पुलिस के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Related posts