Lucknow UP: मोटर बाइक हादसे के घायल की 108 एंबुलेंस कर्मियों ने सूझबूझ से बचाई जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की 108 नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा लगातार आपात स्थितियों में मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा रही है। यह सेवा चौबीसों घंटे तत्पर रहकर गंभीर रूप से घायल और बीमार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने का कार्य कर रही है।

बहस्पति वार को इसी सेवा के अंतर्गत एक बार फिर मानवता की मिसाल देखने को मिली। 1090 से संबद्ध 108 एंबुलेंस (वाहन संख्या UP 32 EG. 5066) को मोटर बाइक दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पायलट पवन और ईएमटी अतुल कुमार तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

मौके पर पहुंचकर उन्होंने पाया कि युवक गंभीर रूप से घायल था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईएमटी अतुल कुमार ने बिना समय गंवाए प्राथमिक उपचार शुरू किया। उन्होंने मरीज के घाव की ड्रेसिंग की, सी-कॉलर और एयर स्प्लिंट लगाकर उसे स्थिर किया तथा विभागीय चिकित्सकों के निर्देशानुसार आवश्यक उपचार प्रदान किया। तत्परता और दक्षता से कार्य करते हुए टीम ने मरीज को सुरक्षित राम मनोहर लोहिया अस्पताल , लखनऊ में भर्ती कराया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।

मरीज के अटेंडर ने 108 एंबुलेंस सेवा, ईएमटी अतुल कुमार और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिले उपचार और त्वरित कार्रवाई से मरीज की जान बच पाई।

उत्तर प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा किया जा रहा है, जो प्रतिदिन सैकड़ों आपात मरीजों को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराकर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

Related posts