Amethi UP : तेज़ रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रोड किनारे दीवार तोड़ कर घुसी, बड़ा हादसा टला

धारा लक्ष्य समाचार

जायस/अमेठी। जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली सुल्तानपुर रोड पर एचडीएफसी बैंक के समीप रात करीब 9:30 बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई।

जब सुल्तानपुर की ओर से आ रही एक तेज़ रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रोड किनारे तेज़ आवाज़ के साथ राम किशोर के मकान की दीवार तोड़ कर घुस गया।

आवाज़ सुनकर लोग मौके पर भागे तब तक ड्राइवर ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो चुका था।
गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया।

सुशील कौशल ने बताया कि दो बाईकों समेत एक ई रिक्शा चपेट में आ गए जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे मेरा लाखों का नुकसान हो गया है।

वहीं सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने जांच एवं विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

Related posts