धारा लक्ष्य समाचार
त्रिवेदीगंज,बाराबंकी: एम.डी.के.पी. कॉलेज ऑफ लॉ, मकनपुर, बाराबंकी द्वारा 13 नवंबर 2025 को दौलतपुर गांव में एक निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता प्रदान करना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के निर्देश पर वर्ष 2019 में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई थी।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एम.डी.के.पी. कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार करेंगे। दौलतपुर के ग्राम प्रधान राकेश वर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सभी को कानूनी रूप से जागरूक करने और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की सहायता करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस विधिक सहायता शिविर में कॉलेज के कई विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। छात्रा मनीषा महिलाओं की शिक्षा, जूही बानो भरण-पोषण, नीरज बाल श्रम, महिमा महिलाओं की गिरफ्तारी, रीतू वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, गायत्री घरेलू हिंसा, आशीष जनसंख्या वृद्धि, अतुल पाण्डेय ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, श्रुति सिंह डिजिटल अरेस्ट, प्राची वर्मा लोन उत्पीड़न, करन सिंह दहेज प्रथा, भरत लाल नारी सशक्तिकरण, शिवम् यादव मानव तस्करी और आदित्य सिंह प्राइवेट प्रतिरक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
शिवम पटेल, विपिन सिंह, अनुज, नीलम मिश्रा, आस्था उपाध्याय, सार्थक उपाध्याय, शिवांशू यादव, अम्ब्रीश कुमार दीक्षित और दीपक कुमार सहित अन्य विद्यार्थी गांव के लोगों को उनके अधिकारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। वे ग्रामवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान में सहायता करेंगे। विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलेज के लीगल एड क्लीनिक में मंगलवार से शुक्रवार तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच आकर किसी भी कानूनी समस्या का समाधान प्राप्त किया जा सकता है।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में जितेन्द्र पाण्डेय, दिनेश यादव, अर्जुन सिंह यादव और धीरज कुमार का विशेष सहयोग रहेगा।
