बिसवां में डीएम–एसपी ने संयुक्त रूप से सुनीं शिकायतें, 119 में से 17 का तुरंत निस्तारण — लहरपुर में CDO की अध्यक्षता में 52 में से 12 शिकायतों का मौके पर समाधान
धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद
सीतापुर। जिले की सभी सात तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे। समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उपलब्ध कराना रहा।
तहसील बिसवां में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की।
जिलाधिकारी ने लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता देने और आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का निस्तारण मौके की जांच के आधार पर ही करने के निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिस संबंधी शिकायतों की समीक्षा करते हुए थाना स्तर पर त्वरित कार्रवाई करने तथा किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक परेशानी न देने के निर्देश दिए।
बिसवां तहसील में कुल 119 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला, CMO डॉ. सुरेश कुमार, DDO संतोष नारायण गुप्ता, CO अमन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
लहरपुर तहसील : CDO प्रणता ऐश्वर्या की अध्यक्षता, 52 में से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।
तहसील लहरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने की।
उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लहरपुर तहसील में कुल 52 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी लहरपुर आकांक्षा गौतम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
तहसीलवार कुल शिकायतें व निस्तारण
बिसवां: 119 में से 17
लहरपुर: 52 में से 12
मिश्रिख: 61 में से 05
सदर: 10 में से 02
महमूदाबाद: 64 में से 08
महोली: 22 में से 03
सिधौली: 53 में से 11
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शेष शिकायतों को पृष्ठांकित करते हुए एक सप्ताह के भीतर निस्तारित किया जाएगा, और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी शिकायतों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

