जगदीशपुर में ‘हर घर स्वदेशी—घर-घर स्वदेशी’ का मंत्री ने दिया संदेश
अमेठ। भारतीय जनता पार्टी, जनपद अमेठी के द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रोफेशनल सम्मेलन का भव्य आयोजन शनिवार को जगदीशपुर स्थित सीटेट कार्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री सतीश शर्मा उपस्थित रहे।सभागार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रोफेशनल वर्ग, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी और जनशक्ति का राष्ट्रव्यापी संकल्प है। उन्होंने अमेठी के युवाओं, उद्यमियों, तकनीकी विशेषज्ञों और पेशेवरों को जनपद का भविष्य बताते हुए कहा कि “स्थानीय प्रतिभा और स्थानीय अवसर मिलकर अमेठी को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे।” उन्होंने मंत्री सतीश शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में अमेठी में उद्योग,कौशल विकास, आधारभूत ढाँचा और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है। 
मंत्री सतीश शर्मा का उद्बोधन: आत्मनिर्भर भारत से सशक्त भारत की दिशा अपने विस्तृत उद्बोधन में प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान “भारत की आत्मा का जागरण” है। उन्होंने कहा कि कौशल, नवाचार और स्वदेशी उत्पादन ही भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करेंगे।मंत्री जी ने कहा “जब भारत का प्रत्येक गाँव आत्मनिर्भर होगा, हर नागरिक स्वावलंबन से समर्थ होगा और उद्योग स्वदेशी उत्पादन से सशक्त होंगे, तब हमारा राष्ट्र न केवल विकसित,बल्कि शक्तिशाली और समर्थ भारत के रूप में विश्व में अग्रसर होगा।”
‘हर घर स्वदेशी—घर-घर स्वदेशी’ पर विस्तृत आह्वान मंत्री सतीश शर्मा ने अपने संबोधन में स्वदेशी भावना पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण में प्रत्यक्ष भागीदारी है। उन्होंने कहा “हर घर स्वदेशी—घर-घर स्वदेशी तभी संभव है, जब हम अपने किसान, कारीगर, उद्योग, स्टार्ट-अप, छोटे उद्यम और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे। स्वदेशी वस्तुएँ खरीदना भारत के श्रम, कौशल और सम्मान को खरीदना है।”
मंत्री जी ने स्वदेशी से होने वाले लाभों का उल्लेख करते हुए बताया कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, स्थानीय रोजगार बढ़ेगा, विदेशी निर्भरता घटेगी और भारत का उद्योग वैश्विक प्रतिस्पर्धा में शक्तिशाली होकर उभरेगा।
मंत्री जी ने जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र की संभावनाओं पर विशेष टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र भविष्य में प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में विकसित होने जा रहा है।उन्होंने कहा कि “अमेठी की मिट्टी में केवल उद्योगों का लोहे का ताप ही नहीं, बल्कि भविष्य की संभावनाओं की भी तपिश मौजूद है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेश पासी,पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी,राकेश विक्रम सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह,मान सिंह राठौर,प्रवीण सिंह
साथ ही जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष उमरमन सिंह, जिला मंत्री भवानी दत्त दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री भागीरथी मौर्य, जिला महामंत्री विश्व मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभात शुक्ला, जिला मंत्री अतुल सिंह, प्रदीप सिंह ,गौरव सिंह तथा अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विभिन्न मंडलों से आए मंडल अध्यक्ष—राजेश सिंह (विश्वकर्मा नगर), रणवीर सिंह (हलियापुर), अमरनाथ पासी (रानीगंज), शंकर भगत सिंह (शुक्ल बाजार), शेखर तिवारी (जगदीशपुर)—भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजीव शुक्ला, ओमप्रकाश पांडे, कृष्ण कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिकों ने सहभागिता की।
समारोह का समापन एवं आभार संजय सिंह सीटेट द्वारा सभी कार्यकर्ताओं, प्रोफेशनल समुदाय और जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरा कार्यक्रम आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और सशक्त भारत के संकल्प को समर्पित रहा।अमेठी के प्रबुद्ध वर्ग ने इसे एक ऐसे सम्मेलन के रूप में देखा, जिसने जनपद के विकास और स्वावलंबन के नए अध्याय को दिशा प्रदान की।

