Amethi UP: भाजपा कार्यकर्ताओं ने वितरित किए SIR पत्र,लोगों को किया जागरूक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। इलेक्शन कमीशन ने देश भर में SIR प्रपत्र के माध्यम से फर्जी मतदाताओं की पहचान के लिए एक फॉर्म भरवा कर BLO के माध्यम से उसको भरवा रही है। जिसमें भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत BLO के साथ मिलकर बूथ संख्या 189 बेलखरी, 207 बनवीरपुर और 298 छाछा गांव में प्रपत्र वितरित किया। इस दौरान सरकारी BLO भी उपस्थित रहे।

टीम ने मतदाता सूची, बूथ प्रबंधन और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की। SIR पत्र वितरण के दौरान निवर्तमान मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव, मंडल महामंत्री आलोक तिवारी, दिनेश जी, शंभूनाथ पांडेय, लक्ष्मण तिवारी सहित भाजपा संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस पर मंडल अध्यक्ष भाजपा संग्रामपुर राजेश शुक्ला ने बताया कि बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने पर जोर दिया जा रहा है। भाजपा संगठन इसी के माध्यम से लोगों के बीच जाकर उनको जागरूक करने और प्रपत्र को भरने की जानकारी दे रही है।

इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके माध्यम से उनको इस प्रपत्र को भरवा कर मतदाता सूची में लोगो को जुड़वाना और उनकी पहचान करवाना है।

Related posts