Amethi UP: लाखों के गहने चुराकर चोर हुए फरार, क्षेत्र में दहशत 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भादर/अमेठी। जनपद अमेठी के विकास खण्ड भादर के रामगंज थाना क्षेत्र के गांव भेबई में स्वामी शरण त्रिपाठी के यहां बीती रात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया।

स्वामी शरण त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ा और अलमारी में रखा सारा सामन जिसमें अंगूठी, पायल, कंगन और चैन आदि मिलाकर करीब ₹300000 रूपये किमत के समान थे, वही उसके साथ ही साथ चोर 20000 के आसपास की नगदी अपने साथ लेकर फरार हो गए।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में एवं गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच मे जुट गई।

Related posts