Mumbai: धर्मेंद्र का पूरा परिवार श्मशान घाट पहुंचा, सनी-बॉबी की गाड़ियां अंदर गईं, पुलिस ने कहा- निधन पर परिवार बोलेगा धर्मेंद्र का पूरा परिवार श्मशान घाट पहुंचा,

धर्मेंद्र का पूरा परिवार श्मशान घाट पहुंचा, सनी-बॉबी की गाड़ियां अंदर गईं, पुलिस ने कहा- निधन पर परिवार बोलेगा धर्मेंद्र का पूरा परिवार श्मशान घाट पहुंचा, सनी-बॉबी की गाड़ियां अंदर गईं, पुलिस ने कहा- निधन पर परिवार बोलेगा

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर धर्मेंद्र का इलाज उनके जुहू स्थित घर पर ही चल रहा था. इस बीच आज दोपहर उनके बंगले ‘सनी विला’ में अचानक से गहमा गहमी तेज़ हो गईं, जिससे इलाके में हलचल मच गई. उनके घर के परिसर के अंदर एक एंबुलेंस को प्रवेश करते देखा गया, जिसके तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र बंगले के बाहर बैरिकेडिंग करनी शुरू कर दी।

धर्मेंद्र के घर के बाहर पुलिस बल के अलावा, लगभग 50 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की टीम भी मौजूद है. घर के बाहर की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है और किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं दी जा रही. कई परिवार वाले भी धर्मेंद्र के घर जाते हुए देखे गए हैं. हालांकि एक्टर की हालत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान परिवार या डॉक्टरों की ओर से सामने नहीं आया है.

धर्मेद्र का परिवार श्मशान घाट पहुंचा

धर्मेंद्र के घर से एंबुलेंस समेत कई गाड़ियां विले पार्ले के श्मशान घाट पहुंच गई हैं. सफेद कपड़ों में ईशा देओल और हेमा मालिनी भी अपनी गाड़ी से श्मशान घांट पहुंची हैं. उनकी गाड़ी के अलावा भी कई और करीबियों की गाड़ियों को श्मशान घाट में देखा गया है. सनी देओल और बॉबी देओल भी श्मशान घाट पहुंच गए हैं. हालांकि परिवार ने अब धर्मेंद्र के निधन की पुष्ट नहीं की है.

ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए थे भर्ती

कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां उनका कई दिनों तक इलाज चला था. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था. हालांकि तबीयत में सुधार दिखने पर परिवार ने उनका घर पर ही आगे का इलाज कराने का फैसला किया था. अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद घर पर ही कई दिनों से उनका इलाज जारी था कि अचानक आज घर के बाहर गहमा गहमी बढ़ गई.

Related posts