धारा लक्ष्य समाचार पत्र
मायके वालों को दी गई सूचना
मुसाफिरखाना/अमेठी।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के चक दोहरी गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 23 वर्षीय गुलशन, पत्नी मो. रियाज, ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, गुलशन ने घर के अंदर कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। चार वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसका मायका फतवा रसूलपुर, ज्ञानगंज (प्रयागराज) में है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

