Amethi UP : मेला देखकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर, अमेठी। क्षेत्र के डेवनसा मुहीबशाह के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुसने से भट्टी बाजार राजापुर गौराडांड अंतू प्रतापगढ़ निवासी युवक राहुल 35 पुत्र राजकुमार की मौत हो गई।

मृतक के पिता राज कुमार ने बताया कि 5:30 बजे स्थानीय लोगों से घायल पड़े होने की सूचना मिली मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से संग्रामपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के छोटे भाई साहुल ने बताया कि दो बहन सुमन, बबीता को भी मेला घुमाने ले गए थे लेकिन वापसी में दोनों बहनों को टेंपू के से घर भेज दिया था।

छह साल पहले हुई थी शादी

मृतक राहुल की छह साल पहले शादी हुई थी। मृतक की पत्नी अर्चना और एक तीन साल का बेटा अयांश है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Related posts