Lucknow UP: रवि चौहान को डीसीसीआई से बर्खास्त किया गया संस्था के उपाध्यक्ष ने बीसीसीआई को अवगत कराया

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

लखनऊ: पिछले कई दिनों से विवाद में रहने वाले रविकांत चौहान का पीछा विवाद नहीं छोड़ रहे हैं इसका ताजा उदाहरण जिस संस्था को वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अप्रूव्ड बॉडी बताते थे जिस पर स्वयं को उन्हें नाज़ था उस संस्था से रविकांत चौहान को उनके द्वारा की जा रही अवमानना बिना किसी प्रस्ताव बिना किसी की सलाह मशवरा मनगढ़ंत टूर्नामेंट का आयोजन प्रायोजकों से बड़े पैमाने पर उठाए गए।

पैसे का दुरुपयोग एवं घोटालों को देखते हुए डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुमित जैन ने बीसीसीआई को अवगत कराया की रविकांत चौहान द्वारा स्वयं को डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया का जनरल सेक्रेटरी बताया जा रहा है जबकि वह इस पद पर नहीं है क्योंकि उनकी बेसिक संस्था फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने तमाम घोटाले में लिप्तता तथा आगरा में पुलिस में दर्ज मुकदमे को संज्ञान में लेते हुए रविकांत चौहान को संस्था से हटा दिया ।

तथा स्वयं को अंब्रेला संगठन कहने वाली संस्था डिफरेंटली एबल क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया से नाता समाप्त कर लिया ऐसी स्थिति में अंब्रेला संगठन किसी व्यक्तिगत व्यक्ति की संस्था नहीं है बल्कि भारत के विभिन्न समूहों को जोड़कर बनाई गई संस्था थी वैधानिक तौर पर रविकांत चौहान का डिफरेंटली एबल क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया पर किसी भी प्रकार का कोई अधिकार नहीं रहा। यह भी ज्ञात हुआ है कि रविकांत चौहान ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नायक से मुलाकात करी और उनको किसी तरह से यह अवगत कराया।

कि वह बीसीसीआई से आया है और उसको मैदान की आवश्यकता है यह जानकारी होने पर ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द फिजिकली चैलेंज्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी करसन घावरी ने बीसीसीआई के जनरल मैनेजर अभय कुरविला तथा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक नायक से बातचीत करी बातचीत से मालूम पड़ा कि ना तो बीसीसीआई की तरफ से ऐसा कोई आर्डर है ना ही मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने रवि चौहान को मैदान देने का कोई पत्र जारी किया ।

आगे करसन घावरी ने बताया कि रविकांत चौहान द्वारा मनगढ़ंत समाचार बनाकर पब्लिक के बीच पब्लिश करता है उधर दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया के चेयरमैन इकरांत शर्मा ने सुमित जैन द्वारा उठाए गए कदम की सराहना करते हुए डिफरेंटली एबल्ड करके काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष महंतेश उपाध्यक्ष सुमित जैन एवं संस्था के अन्य सभी सदस्यों को आश्वासन दिया है कि हमारा बोर्ड आपके साहसिक निर्णय के साथ है आपने बहुत शानदार कार्य किया है ।

संपूर्ण भारत को एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को दिव्यांग क्रिकेट के भगवान बनाने की ख्वाहिशों को तोड़ा है जिसका मकसद सिर्फ और सिर्फ अपनी पूजा और दूसरों का तिरस्कार करना था रविकांत चौहान एवं उसके साथियों ने विभिन्न अवसरों पर दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया के आयोजनों को डिस्टर्ब किया है आज ईश्वर ने उनके कार्यों के लिए उनको बड़ी सजा दी है आगरा में दर्ज मुकदमे के संबंध में इकरांत शर्मा ने बताया कि वह स्थानीय न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ने के लिए हमेशा तैयार है और किसी भी कीमत पर इस संबंध में कोई ढील नहीं बरती जाएगी।

उधर फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने स्पष्ट किया है की वह किसी भी कीमत पर रविकांत चौहान को माफ नहीं करेंगे रविकांत चौहान ने एक नहीं पचासों लोगों को धोखा दिया है खिलाड़ियों की इनामी राशि खिलाड़ियों की मेहनत का मैन ऑफ दी मैच मैन ऑफ द सीरीज का पैसा अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए अपने दोस्तों के ऊपर करोड़ों रुपए खर्च किया है ।

अगर यह पैसा वह दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच देता तो इससे कई दिव्यांग खिलाड़ियों के परिवार खुशहाल हो जाते हैं और रविकांत चौहान के खिलाफ कोई भी नहीं बोलता लेकिन जैसी करनी वैसी भरनी जैसा बीज बोया है वैसा ही फल निकलेगा

Related posts