Varanashi UP: पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर विश्वकर्मा समाज ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

वाराणसी, 25 दिसंबर।

भारत के सातवें महामहिम राष्ट्रपति एवं विश्वकर्मा वंशी समाज के गौरव स्व. ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आज चौकाघाट स्थित विश्वकर्मा पंचायती बाग में विश्वकर्मा समाज द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता विश्वकर्मा सभा के नव नियुक्त अध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व मे श्रधाजंली सभा का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के गौरव एवं संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष रहे डाॅ एस० नाथ के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया । श्रधाजंली सभा मे समाज के बुद्धिजीवी,प्रबुद्धजनों, युवाओं एवं विश्वकर्मा सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने कहा कि

“यह अत्यंत पीड़ादायक है कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन रहे स्व. ज्ञानी जैल सिंह का नाम और उनकी सामाजिक पहचान को योजनाबद्ध तरीके से इतिहास के हाशिये पर धकेल दिया गया। यह केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे विश्वकर्मा वंशी समाज की उपेक्षा है।”

चौकाघाट विश्वकर्मा सभा के नव नियुक्त अध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि स्व. ज्ञानी जैल सिंह का जीवन संघर्ष, सादगी और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। उनका राष्ट्रपति बनना विश्वकर्मा समाज ही नहीं, बल्कि पूरे शिल्पकार वर्ग के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि थी, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. ज्ञानी जैल सिंह के जीवन दर्शन, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि विश्वकर्मा समाज को अपने इतिहास, महापुरुषों और अधिकारों के प्रति सजग होकर संगठित संघर्ष करना होगा। श्रद्धांजलि सभा के अंत में यह संकल्प लिया गया कि विश्वकर्मा समाज के महापुरुषों को पाठ्यक्रमों एवं सार्वजनिक विमर्श में उचित स्थान दिलाने हेतु आंदोलन किया जाएगा।

समाज में शिक्षा, संगठन और जागरूकता को मजबूत किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष स्व. ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि को समाजव्यापी जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और आयोजन शांतिपूर्ण, गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा,पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”,

वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द विश्वकर्मा, रघुवर दास विश्वकर्मा,सुशील विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा अनिल शर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा,युगलकिशोर विश्वकर्मा,शशिधर पंचगौड विश्वकर्मा,नित्यानंद विश्वकर्मा,बेकटेश विश्वकर्मा, धनश्याम विश्वकर्मा, रामदुलार विश्वकर्मा,डाॅ सुनिल विश्वकर्मा,गोपाल विश्वकर्मा,कन्हैया विश्वकर्मा, आदि लोग उपस्थित थे ।

Related posts