फ्लोरेंस स्कूल के छात्रों ने केक काटकर मनाया सहयोगात्मक सेलिब्रेशन डे।
दुलहीपुर। फ्लोरेंस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में आज केक काटकर हर्षोल्लास के साथ सहयोगात्मक सेलिब्रेशन डे मनाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं का आपस में सामूहिक सहयोगात्मक शिक्षण की भावना को विकसित करना और एक साथ मिलकर साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में मिलजुल कर काम करना है। इसके साथ ही ज्ञान साझा करना तथा एक-दूसरे की मदद करने के लिए मिलकर कार्य करने की भावना हैं। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने कहा यह पद्धति समूह संचार, आलोचनात्मक सोच, सामाजिक कौशल और टीम वर्क को बढ़ाती है, जिससे छात्रों में सीखने की प्रक्रिया अधिक सक्रिय और गहरी होती है। जिससे वे सिर्फ सूचना नहीं लेते, बल्कि ज्ञान का निर्माण करते हैं। और अलग-अलग पृष्ठभूमि के छात्र अपने विचार साझा करते हैं, जिससे समझ का दायरा बढ़ता है।
उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रमों से टीम वर्क, संचार, बातचीत और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होती है। जिससे छात्र एक-दूसरे से प्रेरित होकर बेहतर शैक्षणिक परिणाम प्राप्त करते हैं।

