Varanasi UP…रिम्स हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के उद्घाटन समारोह का गरिमामय समापन।

रिम्स हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के उद्घाटन समारोह का गरिमामय समापन।

वाराणसी। राजिंदर इंटीग्रेटेड मल्टी सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (RIMS) के भव्य उद्घाटन समारोह का समापन बुधवार को अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उ‌द्घाटन कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप एवं न्यायालय शुल्क पंजीकरण, माननीय रविंद्र जायसवाल द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया।

समारोह का आयोजन परम श्रद्धेय संत राजिंदर सिंह जी महाराज के पावन आशीर्वाद से किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हुई। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने कहा कि RIMS जैसे आधुनिक एवं सुव्यवस्थित चिकित्सा संस्थान वाराणसी सहित संपूर्ण पूर्वांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि एक ही परिसर में चेस्ट, मल्टीस्पेशियलिटी एवं अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाओं की उपलब्धता आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी तथा मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के निदेशक डॉ. विकास जायसवाल एवं डॉ. नेहा नैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि RIMS हॉस्पिटल “Conscious Care of Breath, Beats and Bytes” के सिद्धांत पर आधारित होकर गुणवत्तापूर्ण, किफायती और मरीज केंद्रित चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अमित श्रीवास्तव की भी सक्रिय उपस्थिति रही, जिन्होंने मीडिया समन्वय, प्रेस कवरेज एवं कार्यक्रम से संबंधित सूचनाओं के सुव्यवस्थित प्रसारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही उद्घाटन समारोह में अस्पताल के समस्त चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी एवं प्रशासनिक कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और संस्थान की सफलता हेतु सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की। उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. विकास जायसवाल एवं डॉ. नेहा नैनी के माता-पिता, बहन, बहनोई तथा भाई सहित पूरा परिवार भी उपस्थित रहा, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण अवसर को भावनात्मक और पारिवारिक गरिमा प्रदान की। समापन अवसर पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। RIMS हॉस्पिटल के शुभारंभ को क्षेत्र में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

Related posts