Varanasi UP….महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ नाट्यकला अनुभाग के छात्र छात्राओं ने हमारी काशी की अहिल्याबाई होलकर की दी सफ़ल प्रस्तुति।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ नाट्यकला अनुभाग के छात्र छात्राओं ने हमारी काशी की अहिल्याबाई होलकर की दी सफ़ल प्रस्तुति।

प्रयागराज तीर्थ राज संगम में माघ मेला के अवसर पर संस्कार भारती द्वारा आमंत्रित तीर्थराजु चलो रे के मंच पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ नाट्यकला अनुभाग के छात्र छात्राओं ने हमारी काशी की अहिल्याबाई होलकर की सफ़ल प्रस्तुति दी। दर्शकों ने हर दृश्य को हृदय के दृष्टि पटल पर उतरा और करतल ध्वनि से उत्साह वर्धन किया। कलाकारों को संस्कार भारती के अध्यक्ष डाक्टर ज्योति मिश्रा और शिविर संयोजक विभव शकर मिश्रा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वही नाट्य निर्देशन में नाट्य गुरु डॉक्टर शुभ्रा वर्मा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया साथ में नाट्य लेखक प्रो, अरुण जैन को भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। कलाकारों में अनुराधा कुमारी अहिल्याबाई होलकर की भूमिका, नंदनी छोटी अहिल्याबाई, खंडेराव की भूमिका में प्रदीप यादव, तुको जी भानु प्रताप राय, मल्हार राव विमलेंदु, और पुरोहित के मुख्य भूमिका में डॉक्टर लियाकत अली जलज, अन्य भूमिकाओं में अर्पिता, वर्षा, कृष्णा, राज शेखर, नीरज पाल, आरव पाठक शामिल रहे। रूप सज्जा, कुतुब कमाल रानी पांडेय ने किया।

Related posts