जकप ने कर्नल रणजीत उपाध्याय जी का ८० वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया ।
वाराणसी जनकल्याण परिषद् उत्तर प्रदेश के बैनर तले केन्द्रीय बाहृमण महासभा के संस्थापक श्री कर्नल रणजीत उपाध्याय के ८० वें जन्मदिन समारोह, कवि सम्मेलन,तथा समाज सेवा , साहित्य, संगीत ,शिक्षा, चिकित्सा, कानून आदि क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों के सम्मान समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट, राम कटोरा के सभागार में किया गया ।
केन्द्रीय बाहृमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओंकार नाथ उपाध्याय ने अध्यक्षता श्री गंगा सहाय पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत, सिद्धनाथ शर्मा * सिद्ध * ने संचालन व शमशुल आरफीन ने धन्यवाद ज्ञापन किया । सम्मानित होने वालों में एस पी श्रीवास्तव , राजीव नारायण पाण्डेय , रघुनाथ उपाध्याय , प्रभु नारायण पाण्डेय , डा० विरेन्द्र प्रताप सिंह , बच्चा शुक्ला, विनोद द्विवेदी , केदारनाथ तिवारी समेत बीस लोगों को सम्मानित किया गया ।
कर्नल रणजीत उपाध्याय उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस आयोजन के लिए जनकल्याण परिषद् के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं जीवनपर्यंत समाज सेवा का कार्य करता रहूंगा ।
गज़लकार सिद्धनाथ शर्मा * सिद्ध * ने अपने इस चार मिसरे से जन्मदिन की बधाई दी –
जन्मदिवस हो मंगलकारी ।
चहके जीवन की फुलवारी ।।
रोग मुक्त रह बने सतायू ।
अर्ज प्रभू से यही हमारी ।।
आयोजन में उपस्थित रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से जन्म दिन की बधाई देते हुए कर्नल रणजीत उपाध्याय जी के दीर्घायु होने की मंगल कामना की , काव्यपाठ करने वालों में सर्व श्री डा० सुशील पाण्डेय , गणेश सिंह प्रहरी , इंद्रजीत तिवारी निर्भीक , सिद्धनाथ शर्मा , भुलक्कड़ बनारसी , फायर बनारसी , रंजीत मिश्रा , विजय चन्द्र त्रिपाठी , दिनेश दत्त त्रिपाठी , प्रदीप कुमार , डा० छोटे लाल मनमीत ,डा० अंजनी कुमार मिश्रा , राजेश कुमार सिंह , शतीश कसेरा , नेहरू पाण्डेय ,
आदि लोगों ने प्रमुख रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

