Saharanpur NEWS विजेंद्र कश्यप के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, कश्यप समाज ने किया जोरदार स्वागत

 

धारा लक्ष्य समाचार 

गागलहेड़ी।

भाजपा के पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर विजेंद्र कश्यप का गागलहेड़ी में जोरदार स्वागत किया गया। मुजफ्फरनगर रोड स्थित रॉयल रिजॉर्ट में कश्यप समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि विजेंद्र कश्यप को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कश्यप समाज में खुशी की लहर है। यह नियुक्ति समाज के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि विजेंद्र कश्यप अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं विजेंद्र कश्यप ने सम्मान समारोह में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी संगठन की नीतियों और समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए सभी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर विधायक किरत सिंह, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, सोलेन्द्र राणा, धनप्रकाश कश्यप, मास्टर जनार्दन कश्यप, सोनित कश्यप, बिजेंद्र धीमान, मास्टर रफल सिंह कश्यप, सालेसवल कश्यप, विपिन कश्यप, जोगिंदर कश्यप, कुलबीर राणा, अरुण यादव, जयराम गौतम, राकेश त्यागी और संदीप कश्यप सहित कश्यप समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts