Varanasi UP…काशी में 12–14 मार्च को भारत–नेपाल साहित्यिक/सांस्कृतिक महाकुंभ।

काशी में 12–14 मार्च को भारत–नेपाल साहित्यिक/सांस्कृतिक महाकुंभ।

काशी विश्वनाथ धाम की पावन नगरी वाराणसी में पशुपतिनाथ मंदिर के नाम समर्पित तीन दिवसीय भारत–नेपाल साहित्यिक/सांस्कृतिक महाकुंभ का आयोजन 12, 13 और 14 मार्च 2026 को प्रतिदिन सायं 4 बजे से महामना मालवीय सभागार, काशी सेवा समिति, रामकटोरा में किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन काशी हिन्दी विद्यापीठ एवं अस्मिता नाट्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। महाकुंभ में नेपाल से लगभग दो दर्जन तथा भारत के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों कवि और कलाकार भाग लेंगे।
आयोजन के अंतर्गत भारत–नेपाल स्मृति सम्मान समारोह, बहुभाषीय काव्य गोष्ठी, पुस्तक लोकार्पण, पुस्तक मेला तथा लघु नाट्य मंचन भी होंगे। नेपाल से आने वाले प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क प्रवास एवं सम्मान की व्यवस्था रहेगी।
इच्छुक प्रतिभागी आयोजन समिति से संपर्क कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं।

Related posts