Varanasi UP…होली हंगामा फेस्ट 1.0 हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न।

होली हंगामा फेस्ट 1.0 हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न।

वाराणसी। परम्परा इवेंट मैनेजमेंट द्वारा आयोजित “होली हंगामा फेस्ट 1.0” कार्यक्रम दिनांक 2 मार्च 2026 को साहू बाग, नाटी इमली, वाराणसी में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं परिवारों ने भाग लेकर रंगों के पर्व होली का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान रेन डांस, ढोल एवं डीजे की धुन पर प्रतिभागियों ने जमकर नृत्य किया। वाटर बैलून एवं फोम मस्ती ने आयोजन को और भी रोमांचक बना दिया। इको फ्रेंडली रंगों के साथ होली खेली गई तथा प्रतिभागियों के लिए ठंडाई एवं अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बना रहा।
इस आयोजन के मीडिया पार्टनर के रूप में दूरदर्शी विचार समाचार पत्र ने कार्यक्रम की विस्तृत कवरेज की। कार्यक्रम को सफल बनाने में भवन फाइनेंस, Flyhigh तथा IndiAbode, शुभ लक्ष्मी ट्रेडर्स, श्री काशी विश्वनाथ व अन्य संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, कार्यक्रम में प्रिंस जायसवाल, प्रदीप मौर्या, भानू प्रताप द्विवेदी, दीपक श्रीवास्तव, पवन चक्रवाल, अनिल साहू, रामकृष्णा ( पूर्व सचिव सेल टैक्स बार) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts