Varanasi UP…वाराणसी में ‘मिठडी सिंध’ का भव्य उद्घाटन, इटैलियन जिलेटो को मिला बनारसी स्वाद।

वाराणसी में ‘मिठडी सिंध’ का भव्य उद्घाटन, इटैलियन जिलेटो को मिला बनारसी स्वाद।

वाराणसी शहर में मिठास और नए स्वाद का अनोखा संगम लेकर ‘मिठडी सिंध – द फ्यूजन जिलेटो लैब’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से लालचंद हेमलानी, रुपेश हेमलानी, ममता हेमलानी, सृष्टि हेमलानी, उर्वशी हेमलानी, हर्षित हेमलानी, ट्विंकल हेमनानी, अंशिका हेमलानी जाने माने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फूड ब्लॉगर्स बनारसी चटोरे बनारसी भुक्कड़ कशवी हेमलानी एवं तमाम क्षेत्रवासी गण उपस्थित रहे।
इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन अधिष्ठाता लालचंद हेमलानी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि ‘जिलेटो’ मूल रूप से इटली की प्रसिद्ध डेज़र्ट है, जिसे अब वाराणसी में स्थानीय फ्लेवर के साथ फ्यूजन रूप में प्रस्तुत किया गया है।
‘मिठडी सिंध’ में ग्राहकों के लिए कई आकर्षक फ्लेवर उपलब्ध हैं, जिनमें स्ट्रॉबेरी, मैंगो, वैनिला, चॉकलेट जैसे क्लासिक स्वाद के साथ-साथ बनारसी पान विशेष आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा तिरामिसु और चीज जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय फ्लेवर भी यहां उपलब्ध हैं।
प्रतिष्ठान के संचालकों ने बताया कि “मिठडी” का अर्थ हिंदी में ‘मीठा और प्रिय’ होता है। इसी भावना के साथ यह ब्रांड ग्राहकों के लिए कुछ खास और यादगार लेकर आया है। “सिंध” नाम उनके सिंधी मूल और अपनी सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है, जो अपने वतन की मीठी यादों को जीवित रखने का एक प्रयास है।
‘मिठडी सिंध’ न केवल स्वाद का नया अनुभव देने का वादा करता है, बल्कि वाराणसी के लोगों को एक अलग तरह की मिठास से भी रूबरू कराएगा।

Related posts