Varanasi UP…कालिका धाम मंदिर के पास छेड़खानी कर रहा युवक गिरफ्तार।

कालिका धाम मंदिर के पास छेड़खानी कर रहा युवक गिरफ्तार।

वाराणसी। थाना कपसेठी पुलिस व मिशन शक्ति की संयुक्त टीम ने नवरात्र पर्व के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अश्लील फब्तियां कसते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कालिका धाम मंदिर के पास भ्रमण और निगरानी के दौरान एंटी रोमियो टीम की प्रभारी उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक मंदिर जाने वाले मार्ग पर खड़े होकर आने-जाने वाली लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा था। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम अफरीदी अली उर्फ मोनू (23 वर्ष), निवासी ग्राम हरिभानपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी बताया। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। पुलिस ने उसे धारा 296 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी 28 मार्च 2026 को शाम करीब 8 बजे कालिका धाम मंदिर के पास से की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया है तथा आरोपी के परिजनों को सूचना दी जा रही है।
फिलहाल आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम, उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी, उपनिरीक्षक शिवबरन गौतम और महिला कांस्टेबल अंजू द्वितीय शामिल रहीं।

Related posts