शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, पहुंचे दोनों उपमुख्यमंत्री

केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक ने की सनातन संस्कृति की सराहना, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाए हर-हर महादेव के जयकारे।

रिपोर्टर : रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र के चढ़रई चौराहे के निकट आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा स्थल पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने पहुंचकर प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया तथा कथा का श्रवण कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिव महापुराण कथा में उमड़ी आस्था की यह अभूतपूर्व भीड़ सनातन संस्कृति की ताकत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में धार्मिक आयोजनों के लिए अनुकूल वातावरण बना है और देशभर में सनातन संस्कृति की पताका नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण की बात कही।वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि रायबरेली में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का एकत्र होना सनातन संस्कृति के उत्कर्ष का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो भगवान भोलेनाथ स्वयं इस पावन भूमि पर विराजमान हों। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा औरआध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं।कथा स्थल पर लगातार पहुंच रहे।

श्रद्धालुओं के बीच “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल एवं यातायात की समुचित व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

गौरतलब है कि ऊंचाहार में आयोजित यह सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा 11 सितंबर से प्रारंभ हुई है, जिसका समापन 17 सितंबर को होगा। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Related posts