एटम्स परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान।

वाराणसी: संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर द्वारा आयोजित “अतुलानंद टेस्ट ऑफ मेरिट स्कॉलरशिप (एटम्स)” परीक्षा के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 6 एवं 9 के उन प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।
चयनित विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर 100%, 75% एवं 50% तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव राहुल सिंह, निदेशिका डॉ. वंदना सिंह, उपनिदेशक आयुष्मान सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह उपस्थित रहीं।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह में अभिभावकों की उपस्थिति ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

