Varanasi UP…रोटरी क्लब वाराणसी गंगा के सेवा कार्यों का अवलोकन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने की नई घोषणाएं।

रोटरी क्लब वाराणसी गंगा के सेवा कार्यों का अवलोकन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने की नई घोषणाएं।

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा संचालित स्थाई सेवा कार्यक्रमों के अंतर्गत राघव राम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज, शिवपुर में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं—जिनमें दो सिलाई मशीन, एक वाटर कूलर, प्रोजेक्टर, चार कंप्यूटर, खेलकूद की आउटडोर एवं इंडोर सामग्री तथा सेनेटरी नैपकिन मशीन शामिल हैं—का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल को अवलोकन कराया गया। इस अवसर पर उनकी आधिकारिक क्लब यात्रा भी संपन्न हुई।
डॉ. अग्रवाल ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी क्लब वाराणसी गंगा सदैव सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और उसने रोटरी के मूल सिद्धांत ‘सेवा’ को आत्मसात किया है। उन्होंने विद्यालय के बच्चों के भौतिक एवं शैक्षिक विकास हेतु चार डिजिटल बोर्ड, विज्ञान सामग्री (माइक्रोस्कोप, नाइन स्लाइड, स्पेसमैन किट) उपलब्ध कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान इंटरैक्ट क्लब का उद्घाटन भी किया गया। स्वागताध्यक्ष डॉ. अश्विनी टंडन ने रोटरी के उद्देश्यों एवं सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। क्लब अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया, जबकि विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार बागी ने क्लब द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आगामी वर्ष के असिस्टेंट गवर्नर धर्मेंद्र गोयल का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन चार्टर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन दिनेश गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Related posts